शुक्रवार, 27 अक्तूबर 2017

का करिहैं मोदी सरकार













एक से बढि़के एक मक्कार, 
का करिहैं मोदी  सरकार ?

इधर अफसरी, उधर तस्करी,
आमदनी है दोहरी-तेहरी,
शिक्षा, स्वास्थ्य महकमा चाहे,
पुलिस, प्रशासन, कोट कचहरी,
हर विभाग में भ्रष्टाचार, 
का करिहैं मोदी सरकार ।।

गुरूजनों पर अतिशय भार, 
बेसिक शिक्षा हुई बेकार,
शिक्षण छोड़ भवन निर्माण, 
टीचर बन गए शिक्षा के ठेकेदार,
कक्षा में लड़के लाचार, 
का करिहैं मोदी सरकार ।।

कहीं बुखारी, कहीं ओवैसी, 
करैं देश की ऐसी-तैसी,
देशभक्ति कै ढोंग रचावैं,
पाकिस्तानी ढोल बजावैं,
जब घर ही में हैं गद्दार, 
का करिहैं मोदी सरकार ।।

गली, सड़क की हुई सफाई, 
मन का मैल मिटै ना भाई,
महिलाओं पर सब अत्याचार, 
रेप, छेड़खानी, अउर व्यभिचार,
होइगै नैतिकता बीमार, 
का करिहैं मोदी सरकार ।।

मोदी करैं विकास कै बात, 
मेहनत करैं बहुत दिन -रात,
लेकिन जाति -धर्म को लेकर, 
घर कै लोग लगावैं घात,                              
जब अपनें फूंकै घर - बार,
का करिहैं मोदी सरकार ।।

कहीं नहीं होती सुनवाई, 
कितना भी चिल्लाओ भाई,
लोकतंत्र में तानाशाही, 
फैली दलितों पर तबाही,
दिखता नहीं कोई उपचार, 
का करिहैं मोदी सरकार ।।

गांधी हर विभाग में प्यारे, 
होत न आज्ञा बिन पैसा रे,
ऊपर -नीचे  सभी  बिके हैं, 
सबके  हर काम के रेट बंधे हैं,                            
सारा  सिस्टम  है बेकार, 
का करिहैं मोदी सरकार ।।


*****जय सिंह 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें